विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विचित्र बुखार ने ली दो और जिंदगी

By Edited By:
Published: Sun, 27 Sep 2015 08:47 PM (IST)

उन्नाव, जागरण संवाददाता: विचित्र बुखार से मौतों का सिलसिला थामे नहीं थम रहा है। रविवार को बुखार पीड़ि

News Article Hero Image

उन्नाव, जागरण संवाददाता: विचित्र बुखार से मौतों का सिलसिला थामे नहीं थम रहा है। रविवार को बुखार पीड़ित दो और रोगियों की मौत हो गई। उधर हिलौली और सफीपुर के मरौंदा मझवारा में भी बुखार ने पांव पसार दिया है। जिला अस्पताल में बुखार के रोगियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। एक से दूसरे गांव में फैल रहे बुखार से गांव के लोगों दहशत में हैं। डाक्टर भले ही इसे वायरल फीवर बता रहे हों पर गांव के लोगों में डेंगू की आशंका घर किए है।

शनिवार रात से लेकर रविवार को दिन में 3 बजे के बीच विचित्र बुखार से पीड़ित विमलेश 20 मझवारा सफीपुर, नन्हीं 68 मरौंदा, संजीव 46 पुत्र स्व. आरके बाजपेई कल्याणी देवी, मैकीदेवी 70 मसवासी, अबुलहसन 65 कासिफ अली सरांय, आराधना 15 बाजीखेड़ा सफीपुर व रामकुमार वशीरतगंज अजगैन को विचित्र बुखार से पीड़ित होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती रोगियों में संजीव निवासी कल्याणीदेवी की रात में ही मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती बुखार पीड़ित मरौंदा निवासिनी नन्ही व मझवारा निवासी विमलेश के परिजनों ने बताया कि गांव में दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित हैं वह क्षेत्रीय चिकित्सकों से उपचार करा रहे हैं। बुखार से मौत की दूसरी घटना मौरावां थाना क्षेत्र के हिलौली में विचित्र बुखार से पीड़ित राजकुमार श्रीवास्तव की तेरह वर्षीय पुत्री बिट्टो की रविवार को अचानक हालत बिगड़ी परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उसकी मौत हो गई।

शेरपुर कला और आस-पास के गांवों में डाक्टर ढूंढ़ते रहे रोगी

आसीवन थाना क्षेत्र के शेरपुर कला और उसके मजरों सादाबाद, पिड़ना , कन्हऊ आदि मै फैले विचित्र बुखार का प्रकोप लगातार जारी है। डाक्टरों की टीम गांव में डेरा डाले रखकर दवा उपचार में लगी है। तीन दिनों से स्वास्थ्य टीम के लगे रहने के बाद भी गांव में बुखार के रोगियों को राहत नहीं मिल पा रही है। रविवार को भी 6 बुखार के नए रोगी पाए गए। रविवार को बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पीके दोहरे के नेतृत्व में शेरपुर कला में डॉ विनोद ने आदि ने गांव गांव भ्रमण कर रोगियों की परीक्षण कर दवा वितरित किया। आज बुखार के चार नए रोगी पाए गए हैं। डॉ. दोहरे ने बताया कि पुराने रोगियों की हालत में सुधार है। हलाकि गांव के लोगों का कहना है कि दवा खाने के बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है।