विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेज बुखार से वृद्ध की मौत

By Edited By:
Published: Sun, 27 Sep 2015 06:08 PM (IST)

महोबा,जागरण संवाददाता: मौसम के परिवर्तन का असर लोगों के शरीरों के ऊपर कहर बन कर टूट रहा है। रविवार क

News Article Hero Image

महोबा,जागरण संवाददाता: मौसम के परिवर्तन का असर लोगों के शरीरों के ऊपर कहर बन कर टूट रहा है। रविवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान तेज बुखार से एक वृद्ध की और मौत हो गई। दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित जिला अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।

डहर्रा गांव के रहने वाले 60 वर्षीय विश्वनाथ पिछले तीन दिनों से तेज बुखार से पीड़ित होकर जिला अस्पताल में उपचार करा रहे थे। शनिवार की देर रात उनके प्राण पखेरू उड़ गए। इसके साथ ही जिला अस्पताल मरीजों की लाइन खत्म नहीं हो रही है। गांधी नगर की रहने वाली कल्पना, पसवारा के हरि नारायण, कबरई के जगदीश,उमा कालीचरन, श्रीनगर के ज्ञान, सावित्री, चरखारी के रूप रानी व ग्यासी आदि अस्पताल में तेज बुखार से पीड़ित होकर उपचार करा रहे हैं।

--------------------

मौसम के परिवर्तन का ध्यान सभी को रखना चाहिए। बचाव के लिए पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं और मच्छरों से बचाव के लिए मशीन, मैट व क्वायल का प्रयोग करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला अस्पताल व अन्य स्वास्थ्य केंद्रो पर सम्पर्क किया जा सकता है।

डा. आरके मिश्रा, बाल रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल