यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तेज बुखार से वृद्ध समेत दो की मौत
महोबा, जागरण संवाददाता : सुबह से निकल रही तेज धूप व रात के समय हल्की सर्दी होने से मौसम में बदलाव आ

महोबा, जागरण संवाददाता : सुबह से निकल रही तेज धूप व रात के समय हल्की सर्दी होने से मौसम में बदलाव आ रहा है। जिसके चलते मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को चिकित्सालय में उपचार के दौरान तेज बुखार से पीड़ित वृद्ध सहित दो लोगों की मौत हो गई।
मौसम में आ रहे बदलाव के चलते जुकाम खासी व तेज बुखार के मरीजों की संख्या में खासा इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को मप्र के गहबरा थाना जुझारनगर निवासी 6 वर्षीय प्रियांशु व मुख्यालय के 65 वर्षीय रामकिशन की तेज बुखार से पीड़ित होने के चलते चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक दोनों काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। उधर सरकारी व निजी अस्पताल जुकाम बुखार व खांसी के मरीजों से पटे पड़े है। बता दें कि एक पखवारे के अंदर अभी तक आधा दर्जन अधिक लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है।
----------------------
मौसम में बदलाव के चलते मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। खानपान में विशेष सावधानी की जरूरी है, इसके साथ ही सुबह के समय होने वाली सर्दी से बचाव करें। बुखार आने पर इसमें लापरवाही न बरतें बल्कि तुरंत चिकित्सक को दिखाकर अपना बेहतर उपचार कराएं।
- डा. आरपी मिश्रा, जिला चिकित्सालय।
