विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेज बुखार की चलते बालक की मौत

By Edited By:
Published: Mon, 22 Sep 2014 01:01 AM (IST)

News Article Hero Image

महोबा, जागरण संवाददाता : तेज धूप निकलने से गर्मी अपने रंग दिखा रही है। बारिश न होने पर उमस के चलते मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। तेज बुखार की चपेट में आए एक वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि दर्जनों की संख्या में लोग उपचार कराने को सरकारी व निजी चिकित्सालयों में भर्ती है।

बता दें कि कुछ दिनों से बारिश बंद होने से सुबह से निकल रही तेज धूप के चलते उमस में इजाफा हुआ है। इसके चलते लोग उल्टी, दस्त व बुखार की चपेट में आ रहे है। विवरण के मुताबिक भरुआ सुमेरपुर के सौखर गांव निवासी एक वर्षीय दीपक परिजनों के साथ कबरई रिश्तेदारी में आया था। बताया जाता है कि उसे बुखार आ गया, इसके बाद परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में दिखाया। लेकिन यहां हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन निजी चिकित्सक पर बेहतर इलाज न करने के कारण हालत बिगड़ने का आरोप लगा रहे थे। उधर रोजाना दर्जनों की संख्या में लोग अपना उपचार कराने को अस्पतालों में पहुंच रहे है। डा. केडी गुप्ता सलाह देते है कि लापरवाही आपके स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। बुखार अन्य समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाकर अपना उपचार कराएं।