विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से मासूम की मौत, कई भर्ती

By Edited By:
Published: Fri, 18 Jul 2014 01:05 AM (IST)

News Article Hero Image

महोबा, जागरण संवाददाता : रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद बढ़ी उमस से मरीजों की संख्या में रोजाना बेतहाशा बढ़ोत्तरी हो रही है। गुरुवार को तेज बुखार से पीडि़त 7 माह के मासूम की मौत हो गई। उधर सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी के चलते बेड कम पड़ गए है।

बता दें कि बीते पांच दिनों से हल्की बारिश होने व इसके बाद निकल रही तेज धूप की उमस लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। कीरतपुरा गांव निवासी 7 माह के संदीप को परिजनों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि वह कुछ दिनों से तेज बुखार से पीड़ित था। गुरुवार को उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं सैकड़ों की संख्या में लोग उल्टी दस्त व तेज बुखार की चपेट में आकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है। चिकित्सक डा. ज्ञानेश अवस्थी बताते है कि लापरवाही न करें बल्कि ऐसे मौसम में विशेष एहतियात बरतें। बुखार आदि आने पर तुरंत अस्पताल जाकर अपना उपचार कराएं। वह बाहरी चीजों के खानपान व गरिष्ठ भोजन से परहेज करने की सलाह देते है।

कोढ़ में खाज बनी बिजली कटौती

महोबा : मौसम के कहर के कोढ़ में विद्युत कटौती खाज का काम कर रही है। कटौती के निर्धारित समय से इतर अघोषित कटौती से लोगों का जीना हराम हो गया है। रात के समय बिजली न रहने से लोग अनिद्रा का शिकार हो रहे है। मुख्यालय के अरविंद चौरसिया, नीरज श्रीवास्तव, अमित कुमार आदि ने रात्रिकालीन की जाने वाली कटौती बंद कराए जाने की गुहार लगाई है।