विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेज बुखार आने से दो और वृद्धों की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 17 Jul 2014 01:01 AM (IST)

News Article Hero Image

महोबा, जागरण संवाददाता : इन दिनों जिले में हो रही रुक रुककर बारिश और इसके बाद निकल रही तेज धूप लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। मौसम के चलते मरीजों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हो रही है। बुधवार को तेज बुखार व उल्टी दस्त की चपेट में आकर दो वृद्धों की मौत हो गई।

बता दें कि बीते चार दिनों से छिटपुट बारिश होने व इसके बाद निकल रही तेज धूप की उमस से लोग बेहाल हो रहे है। विवरण के मुताबिक भटीपुरा निवासी 65 वर्षीय हीरा व करहरा कला गांव निवासी 60 वर्षीय जाहर सिंह को उल्टी दस्त व तेज बुखार के चलते उनके परिजनों द्वारा उन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय में दाखिल कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उधर मौसम के लगातार करवट लेने से निजी व सरकारी अस्पताल मरीजों से पटे पड़े हैं। जिला अस्पताल में ही मरीजों की रोजाना बढ़ती संख्या के चलते अस्पताल के बेड कम पड़ गए हैं। वहीं चिकित्सक डा. ज्ञानेश अवस्थी बताते हैं कि बदले मौसम में लापरवाही न करें बल्कि ऐसे मौसम में विशेष एहतियात बरतें। बुखार आदि आने पर तुरंत अस्पताल जाकर अपना उपचार कराएं।