विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेज बुखार आने से अधेड़ की मौत

By Edited By:
Published: Wed, 16 Jul 2014 01:01 AM (IST)

News Article Hero Image

महोबा, जागरण संवाददाता : बारिश न होने से लोग उमस में बेहाल होने को मजबूर हैं। उल्टी दस्त व बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने से निजी व सरकारी अस्पताल इनसे खचाखच भरे पड़े हैं। वहीं मंगलवार को तेज बुखार के चलते अधेड़ की मौत हो गई।

तेज धूप व उमस लोगों पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार का जिले का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर जिला अस्पताल के साथ ही अन्य चिकित्सालयों में उमस की मार झेल रहे मरीजों की संख्या में खासा इजाफा हो रहा है। विवरण के मुताबिक थाना खरेला क्षेत्र के पड़ोरा गांव निवासी 56 वर्षीय छोटेलाल की अचानक तबियत खराब हो गई। तेज बुखार आने पर परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए चिकित्सालय लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। बारिश न होने से लोग इंद्रदेव को मनाने के लिए चिकित्सक डा. आरपी मिश्रा बताते है कि लापरवाही न बरतें। उल्टी दस्त व बुखार आने पर तुरंत चिकित्सालय जाकर अपना उपचार कराएं। वह बाहरी चीजों के खानपान से परहेज करने व भरपूर मात्रा में पानी पीने की सलाह देते हैं।