विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उल्टी दस्त से बालिका की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 05 Jul 2014 01:02 AM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

कबरई, संवादसूत्र: शुक्रवार की सुबह से उल्टी दस्त की चपेट में आई छह वर्ष की बालिका की देर शाम मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक माता पिता की मौत के बाद दीपा अपने चाचा चाची के साथ विशाल नगर में रहती थी। सुबह नौ बजे से अचानक उसे उल्टी दस्त होने लगे। जानकारी के बाद जब उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था, उसकी मौत हो गई।