विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्मी का कहर, बुखार से एक और मौत

By Edited By:
Published: Sun, 29 Jun 2014 01:13 AM (IST)

News Article Hero Image

महोबा, जागरण संवाददाता : बारिश न होने से लोग भीषण उमस में बेहाल हो रहे हैं। साथ ही बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। वहीं अस्पताल में मरीजों की संख्या में दिनोंदिन इजाफा हो रहा है। शनिवार को तेज बुखार से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। इसी क्रम में सैकड़ों की संख्या में मरीज सरकारी व निजी चिकित्सालयों में भर्ती हैं।

बारिश अचानक थमने से सुबह से निकल रही तेज धूप व उमस लोगों पर भारी पड़ रही है। मौसम ंविभाग के मुताबिक शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जिला अस्पताल के साथ ही अन्य चिकित्सालयों में उमस की मार झेल रहे मरीजों की संख्या में खासा इजाफा हो रहा है। शनिवार को खरेला थाना क्षेत्र की पुन्नियां गांव निवासी 24 वर्षीय प्रभा की तेज बुखार व उल्टी दस्त से पीड़ित होने के चलते मौत हो गई। बताया जाता है कि वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। उधर भीषण गर्मी के साथ ही बिजली की अघोषित कटौती लोगों को खासा परेशान किए है। दिन और रात में असमय बिजली कटौती से लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

इस संबंध में चिकित्सक डा. आरपी मिश्रा कहते हैं कि इस समय लापरवाही कतई न बरतें। उल्टी दस्त व बुखार आने पर तुरंत चिकित्सालय जाकर अपना उपचार कराएं।