विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेज बुखार की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

By Edited By:
Published: Fri, 27 Jun 2014 01:02 AM (IST)

News Article Hero Image

महोबा, जागरण संवाददाता : बारिश में ब्रेक लगने से लोग उमस में बेहाल हो रहे है, वहीं मरीजों की संख्या में दिनोंदिन इजाफा हो रहा है। बुधवार को तेज बुखार से पीड़ित अधेड़ की मौत हो गई। वहीं सैकड़ों की संख्या में मरीज सरकारी व निजी चिकित्सालयों में भर्ती हैं। वहीं लोग बारिश न होने से खासे परेशान हैं, सभी आसमां की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं कि कब बारिश हो और गर्मी से राहत मिल सके।

बता दें कि कुछ दिन पूर्व हुई बारिश अचानक थमने से सुबह से निकल रही तेज धूप व उमस लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। हाल यह कि घरों में लगे कूलर व पंखे गर्म हवा दे रहे हैं। जिला अस्पताल के साथ ही अन्य चिकित्सालयों में उमस की मार झेल रहे मरीजों की संख्या में खासा इजाफा हो रहा है। विवरण के मुताबिक बुधवार को चरखारी थाना क्षेत्र के अस्थौन गांव निवासी 57 वर्षीय श्रीपत की तेज बुखार व उल्टी दस्त से पीड़ित होने के चलते मौत हो गई। बताया जाता है कि वह कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। भीषण गर्मी से लोग बेहाल है, वहीं बिजली की घोषित व अघोषित कटौती आग में घी डालने का काम कर रही है। उधर चिकित्सक डा. ज्ञानेश अवस्थी सलाह देते हैं कि इस समय भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए, गरिष्ठ भोजन व बाहरी खानपान से बचें। बुखार, उल्टी दस्त होने पर तुरंत अपना उपचार कराएं।