विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेज बुखार के चलते मासूम की मौत

By Edited By:
Published: Tue, 24 Jun 2014 01:03 AM (IST)

News Article Hero Image

महोबा, जागरण संवाददाता : बारिश पर ब्रेक लगने से निकल रही तेज धूप लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। सोमवार को तेज बुखार व उल्टी दस्त से पीड़ित डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत हो गई। वहीं दर्जनों की संख्या में लोग बीमार हो सरकारी व निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बारिश थमने से निकली रही तेज धूप लोगों को बेहाल किए है। विवरण के मुताबिक डहर्रा गांव निवासी डेढ़ वर्षीय आशु को तेज बुखार व उल्टी दस्त के चलते चिकित्सालय में उपचार के लिए लाया गया। लेकिन उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मासूम कई दिनों से बीमार चल रहा था। उधर सरकारी व निजी चिकित्सालयों में बारिश के बाद पड़ रही उमस के चलते मरीजों की भरमार है। लोग अब आसमां की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे है कि कब बारिश हो और उन्हें गर्मी से राहत मिल सके। जिला अस्पताल के चिकित्सक डा.चंद्रशेखर गौतम सलाह देते है कि ऐसे मौसम में लापरवाही न बरतें, सावधानी ही बचाव है। बुखार आने पर चिकित्सक को दिखाकर अपना उपचार कराएं।