यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उल्टी-दस्त व बुखार के चलते वृद्धा की मौत

महोबा, जागरण संवाददाता : तेज धूप व बारिश के चलते मौसम में आए बदलाव से अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शनिवार को उल्टी-दस्त व तेज बुखार की चपेट में आई हीराबाई की चिकित्सालय में उपचार दौरान मौत हो गई।
बता दें कि गुरुवार को हुई बारिश के बाद शुक्रवार को निकली तेज धूप से मौसम में बदलाव आया और उमस बढ़ी। शनिवार को भी सुबह से तेज धूप व शाम को हुई बारिश से मौसम बदला सा नजर आया। इसी के चलते अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। विवरण के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र की 65 वर्षीय हीराबाई की दो दिन पूर्व अचानक बदलते मौसम के चलते तबियत खराब हो गई। उल्टी-दस्त व बुखार की शिकार हुई वृद्धा को उपचार के लिए चिकित्सालय लाया गया। यहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।
