यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विकराल हुई गर्मी, तेज बुखार से मासूम की मौत

महोबा, जागरण संवाददाता : पारा 44 डिग्री सेल्सियस पर थिरकने से लोग भीषण गर्मी में झुलसने को मजबूर है। उधर कहर बनकर टूट रही गर्मी के चलते अस्पताल मरीजों से खचाखच भरे हैं। शनिवार को तेज बुखार व उल्टी दस्त पीड़ित मासूम की मौत हो गई। वहीं सैकड़ों की संख्या में लोग उपचार कराने को भर्ती हैं।
बता दें कि सुबह से ही तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी में झुलसना पड़ रहा है। उधर मरीजों से सरकारी हों या निजी चिकित्सालय सभी खचाखच भरे पड़े हैं। विवरण के मुताबिक शनिवार को चरखारी निवासी एक माह की गुड़िया की तेज बुखार व उल्टी दस्त से पीड़ित होने पर चिकित्सालय में उपचार दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। वहीं सैकड़ों की संख्या में मरीज चिकित्सालयों में इलाज कराने को भर्ती हैं। चिकित्सक डा. आरपी मिश्रा सलाह देते है कि बुखार आदि आने पर लापरवाही न करें, चिकित्सक को तुरंत दिखाकर उपचार कराएं। लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। इसके साथ ही बाहरी चीजों के खानपान व गरिष्ठ भोजन से परहेज करें।
