विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेज बुखार से वृद्ध की मौत, दर्जनों बीमार

By Edited By:
Published: Sun, 27 Apr 2014 01:02 AM (IST)

News Article Hero Image

महोबा, जागरण संवाददाता : विकराल हुई गर्मी व तेज धूप के कारण मरीजों की संख्या में खासा इजाफा हो रहा है। शनिवार को तेज बुखार से पीड़ित वृद्ध की मौत हो गई, वहीं दर्जनों लोग उल्टी, दस्त व बुखार से पीड़ित होकर चिकित्सालयों में अपना उपचार कराने को भर्ती हैं।

बता दें कि सुबह से ही तेज धूप निकलने से लोग भीषण गर्मी में झुलसने को मजबूर हैं। उधर मरीजों की संख्या में भी खासी बढ़ोत्तरी हो रही है। शनिवार को चरखारी के गांव स्वासामाफ निवासी 60 वर्षीय मथुरा की चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि वह पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। उधर अतरपठा गांव की 38 वर्षीय रानी, राजकुमारी, कबरई के किशोरीलाल, करहराडांग की मुन्नी व गणेश सहित दर्जनों की संख्या में मरीज जिला चिकित्सालय में अपना उपचार कराने को भर्ती हैं। उधर निजी चिकित्सालयों में भी रोजाना सैकड़ों की संख्या में अपना उपचार कराने को पहुंच रहे हैं।