विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेज बुखार का कहर जारी, एक और मौत

By Edited By:
Published: Mon, 07 Apr 2014 01:00 AM (IST)

News Article Hero Image

महोबा, जागरण संवाददाता : तेज धूप के चलते गर्मी धीरे-धीरे विकराल होती जा रही है। इसके चलते मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सरकारी हो या निजी चिकित्सालय सभी मरीजों से खचाखच भरे हैं। वहीं तेज बुखार की चपेट में आकर एक और मासूम की मौत हो गई। बता दें कि शनिवार को भी एक बालक की मौत हो गई थी।

सुबह से ही तेज धूप निकलने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। मौसम में गर्मी होने से लोग उल्टी, दस्त व तेज बुखार का शिकार हो रहे हैं। विवरण के मुताबिक कोतवाली कुलपहाड़ क्षेत्र के सतारी गांव निवासी 3 वर्षीय शिवांशु को तेज बुखार होने पर पहले कुलपहाड़ व इसके बाद जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया गया। रविवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बता दें कि शनिवार को भी इसी क्षेत्र के बागौल गांव निवासी 8 वर्षीय नीलेश की तेज बुखार के चलते मौत हो चुकी है। उधर मरीजों की संख्या में भी बेतहाशा बढ़ोत्तरी हो रही है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में उल्टी, दस्त व बुखार आदि से पीड़ित मरीज सरकारी व निजी चिकित्सालयों में उपचार कराने को पहुंच रहे हैं।