विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार के चलते बालक की मौत, दर्जनों बीमार

By Edited By:
Published: Sun, 06 Apr 2014 01:01 AM (IST)

News Article Hero Image

महोबा, जागरण संवाददाता : अप्रैल माह में ही गर्मी अपने विकराल रूप में पहुंच चुकी है। तेज धूप के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। उधर मरीजों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हो रही है। शनिवार को तेज बुखार के चलते एक आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। वहीं दर्जनों की संख्या में लोग सरकारी व निजी चिकित्सालयों में उल्टी, दस्त व बुखार से पीड़ित होकर अपना उपचार कराने को भर्ती हैं।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से निकल रही तेज धूप से गर्मी में एकाएक बढ़ोत्तरी हुई है। विवरण के मुताबिक कोतवाली कुलपहाड़ क्षेत्र का बागौल गांव निवासी आठ वर्षीय नीलेश तेज बुखार से पीड़ित था। जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय में दाखिल कराया गया। यहां आराम न मिलने पर डाक्टरों ने उसे छतरपुर व इसके बाद झांसी रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं जिला अस्पताल में उल्टी, दस्त व बुखार आदि से पीड़ित होकर चरखारी बगरौन निवासी 11 वर्षीय जिया, मुख्यालय की कस्बाथाई निवासी 55 वर्षीय लक्ष्मी देवी, सुभाषनगर निवासी विद्या, शक्ति डढ़हतमाफ, आलमपुरा की 23 वर्षीय कौशल्या सहित दर्जनों की संख्या में लोग अपना उपचार कराने को भर्ती हैं। उधर निजी चिकित्सालयों में भी मरीजों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है।

जिला चिकित्सालय के डा. आरपी मिश्रा सलाह देते हैं कि ऐसे मौसम में विशेष सावधानी बरतें। बुखार आदि होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाकर अपना उचित उपचार कराएं।