विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से वृद्ध की मौत, दर्जनों बीमार

By Edited By:
Published: Thu, 24 Oct 2013 05:37 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 24 Oct 2013 05:39 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

महोबा, कार्यालय प्रतिनिधि : तेज बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। कई दिनों से बुखार में तपने के बाद वृद्ध की मौत हो गई। जबकि दर्जनों लोग अभी भी कराह रहे है।

बता दें कि दिन में तेज धूप व रात में हल्की सर्दी होने से मौसम में आए बदलाव के चलते मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बुधवार रात कोतवाली चरखारी क्षेत्र के सालट गांव निवासी 62 वर्षीय लक्ष्मी की मौत हो गई। बताया जाता है कि उसे कई दिनों से बुखार था। बीती रात हालत बिगड़ने पर उसे चरखारी अस्पताल में भर्ती कराया गया लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी गांव के गनेश, सोनम, पप्पू व मुन्ना सहित आधा दर्जन से अधिक लोग भी बुखार से पीड़ित है। मौसम के करवट लेने से जिला अस्पताल सहित प्राइवेट अस्पतालों में भी रोजाना दर्जनों की संख्या में उल्टी, दस्त व तेज बुखार से पीड़ित मरीज उपचार कराने को पहुंच रहे है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर