विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मौसम के बदलाव से बढ़ रहे मरीज

By Edited By:
Published: Tue, 22 Oct 2013 01:00 AM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2013 01:01 AM (IST)

News Article Hero Image

महोबा, कार्यालय प्रतिनिधि : दिन में तेज धूप व रात में हल्की सर्दी होने के चलते मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। रोजाना उल्टी दस्त व बुखार के चलते मरीज सरकारी व निजी चिकित्सालयों में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में अभी तक जिले में तेज बुखार के चलते करीब एक दर्जन लोगों की मौत भी हो चुकी है।

बता दें कि बीते दिनों हुई बारिश के थमने से मौसम में बदलाव आया है। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी व रात में हल्की ठंडक होने के चलते लोग रोगों की चपेट में आ रहे हैं। जिसके चलते सरकारी हो या प्राइवेट चिकित्सालय सभी उल्टी दस्त व तेज बुखार आदि बीमारियों से पीड़ित मरीजों से पटे पड़े हैं। साथ ही प्रतिदिन दर्जनों मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। बता दें कि जिले में तेज बुखार से पिछले दिनों करीब एक दर्जन लोगों की मौतें भी हो चुकी है। वहीं जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. आरपी मिश्रा ने कहा कि इस समय मौसम में आए बदलाव के चलते लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने सलाह देते हुए बताया कि बुखार होने पर इसमें लापरवाही न करें। बल्कि चिकित्सक के पास जाकर अपना बेहतर उपचार कराएं। जरा सी लापरवाही आपके स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर