विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेज बुखार के चलते वृद्ध की मौत, दर्जनों बीमार

By Edited By:
Published: Mon, 14 Oct 2013 01:04 AM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2013 01:05 AM (IST)

News Article Hero Image

महोबा, कार्यालय प्रतिनिधि : मौसम के बदलाव के चलते बीमारियों में इजाफा हो रहा है। रविवार को तेज बुखार व उल्टी दस्त के चलते वृद्ध की मौत हो गई। जबकि दर्जनों की संख्या में मरीज अपना उपचार कराने को विभिन्न चिकित्सालयों में भर्ती हैं। अब तक जिले में तेज बुखार से मरने वालों की संख्या लगभग डेढ़ दर्जन के पार हो चुकी है।

मौसम में हुए परिवर्तन के चलते जिले में बीमारियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। विगत दिनों हुई बारिश के बाद बीते दो दिनों से निकल रही तेज धूप से मौसम में आए बदलाव से मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। रोजाना दर्जनों की संख्या में उल्टी दस्त व बुखार से पीड़ित मरीज सरकारी व निजी चिकित्सालयों में उपचार कराने को पहुंच रहे हैं। रविवार को थाना खरेला क्षेत्र के पुनिया गांव निवासी बुखार से पीड़ित 75 वर्षीय रामनारायण की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक वह काफी दिनों से तेज बुखार से पीड़ित था। जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डा. आरपी मिश्रा सलाह देते हैं कि बुखार आने पर लापरवाही न बरतें बल्कि चिकित्सक से परामर्श लेकर अपना बेहतर उपचार कराएं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर