यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तेज बुखार के चलते बालिका की मौत

महोबा, निज प्रतिनिधि : जिले भर में जारी बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को जिला चिकित्सालय लाई गई एक बालिका की भी बुखार से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। यहां जिम्मेदार अधिकारी रोगियों के उपचार के प्रति कितने गंभीर है इसका अंदाजा इसी से लगा लें कि सीएमएस को इस बात की जानकारी तक नहीं है।
बीते एक माह से जिले के हजारों लोग बुखार के कहर से जूझ रहे हैं। सीएमएस व सीएमओ उपचार की हर व्यवस्था होने का दावा तो करते हैं, लेकिन जिला अस्पताल में उपचार के बाद भी बुखार पीड़ितों के मरने का क्रम लगातार जारी है। शनिवार की सुबह जिला अस्पताल लाई गई धरौन गांव के परशुराम की नौ वर्षीय बेटी रश्मि की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। गौरतलब है कि इसके पूर्व भी जिला अस्पताल में बुखार के चलते तीन लोगों की मौत हो चुकी है। अस्पताल में बुखार पीड़ितों के उपचार को कितनी गंभीरता से लिया जाता है इस को इसी से समझा जा सकता है कि शनिवार को हुई मौत के मामले में जानकारी चाहने पर सीएमएस डा. दया शंकर कहते हैं कि उन्हें किसी के मरने की कोई सूचना नहीं मिली है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
