विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार की चपेट में आकर युवती सहित 3 की मौत

By Edited By:
Published: Wed, 25 Sep 2013 01:06 AM (IST)Updated: Wed, 25 Sep 2013 01:07 AM (IST)

News Article Hero Image

महोबा, कार्यालय प्रतिनिधि : इन दिनों कई तरह की बीमारियों की चपेट में आकर लोग कराह रहे हैं। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बुखार होने के चलते युवती सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि सैकड़ों की संख्या में मरीज रोजाना सरकारी व निजी चिकित्सालयों में उपचार के लिए भर्ती हैं।

मौसम के बदलाव के चलते बीमारियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लोग उल्टी-दस्त, डायरिया व दिमागी बुखार की चपेट में आ रहे हैं। अजनर गांव के अकौनी गांव निवासी 70 वर्षीय धूराम कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। बुखार सही न होने के चलते मंगलवार को मौत हो गई। उधर बरबई गांव निवासी 20 वर्षीय हिमांशी व भटेवर गांव निवासी भाईलाल की भी बुखार होने के चलते मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक काफी दिनों से बुखार की चपेट में थे। चिकित्सक के इलाज करने के बावजूद उनका बुखार सही नहीं हो रहा था। इसके चलते उनकी मंगलवार को मौत हो गई। इनके साथ ही रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग जिला अस्पताल के साथ ही अन्य चिकित्सालय में बुखार से पीड़ित होकर अपना इलाज कराने को भर्ती हुए हैं। बता दें कि सुबह तेज धूप व रात को सर्दी का अहसास होने से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

चिकित्सक की सलाह

चिकित्सक डा. आरपी मिश्रा बताते हैं कि बुखार आने पर लापरवाही नहीं बल्कि डाक्टर के पास जाकर उचित सलाह लेकर अपना बेहतर उपचार कराएं। लापरवाही आपके स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। बता दें कि पिछले सप्ताह भी बुखार की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो चुकी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर