विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस से बालक की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 02 Jul 2015 10:06 PM (GMT+05:30)

महराजगंज:जिला संयुक्त अस्पताल के इंसेफ्लाइटिस वार्ड में इलाज के दौरान गुरुवार सुबह हैदर अली पुत्र अल

News Article Hero Image

महराजगंज:जिला संयुक्त अस्पताल के इंसेफ्लाइटिस वार्ड में इलाज के दौरान गुरुवार सुबह हैदर अली पुत्र अलहम मियां 14 वर्ष निवासी मरमहिया थाना निचलौल की मौत हो गई।

परिजनों ने उसे 29 जून को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां जांच के बाद उसमें इंसेफ्लाइटिस की पुष्टी हुई थी। इस वर्ष जनवरी से अब तक आइसीयू वार्ड में इंसेफ्लाइटिस से पीड़ित दस बच्चों को इलाज के लिए भर्ती किया जा चुका है। जिनमें एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज के लिए रेफर दिया गया। जबकि एक बच्चे के परिजन बिना बताए मरीज को अन्यत्र लेकर चले गए। वर्तमान समय में तीन बच्चों का इंसेफ्लाइटिस वार्ड में इलाज चल रहा है।