इंडिया मार्क हैंडपंप उगल रहे जहर
महराजगंज: नगर के लोहिया नगर वार्ड के लोगों को पेयजल के नाम पर नाली में लगी टोटी, इंडिया मार्क हैंड
महराजगंज:
नगर के लोहिया नगर वार्ड के लोगों को पेयजल के नाम पर नाली में लगी टोटी, इंडिया मार्क हैंडपंप द्वारा निकलता कीचड़ युक्त पानी ही नसीब हो रहा है। शिकायत करने के बावजूद भी किसी जिम्मेदार अधिकारी ने खराब पड़े हैंडपंप के मरम्मत के लिए ध्यान नहीं दिया। जिससे इस वार्ड के लोगों को शुद्ध पेय जल के लिए जूझना पड़ रहा है।
वार्ड के निवासी मनीष भारती कहते हैं शुद्ध पेयजल के नाम पर वार्ड में लगा इंडिया मार्क हैंडपंप खराब पड़ा है। इसके मरम्मत के लिए अधिकारियों से कहा गया, लेकिन मरम्मत नहीं किया गया। हैंडपंप के मरम्मत न होने से मजबूरी में उसी दूषित जल को पीया जाता है। इससे जल जनित रोग के होने की हमेशा भय बना रहता है।
संतोष गुप्ता का कहना है नगर पालिका परिषद द्वारा सार्वजनिक स्थान पर लगाई गई टोटी नाली में ही लगा दिया गया है। बजबजाती नाली में लगा टोटी से पानी पीने से बेहतर घरों में लगा छोटे हैंडपंप को ही मानते है। इनका कहना है सप्लाई की पानी के लिए पाइप लाइन नाली से ही निकाली गई है। समय समय पर पाइप लाइन की मरम्मत न किए जाने के कारण जर्जर हो चुकी है। जिससे सप्लाई के पानी के रास्ते गंदा पानी व कीड़ा आता है।
राम मोहन अग्रवाल का कहना है वार्ड में लगा इंडिया मार्क हैंडपंप साल भर से खराब पड़ा है। हैंडपंप में से पानी नहीं निकलता। मजबूरी में अगल बगल के लोग छोटे हैंडपंप से पानी पीते है। इनका कहना है हैंडपंप की मरम्मत के लिए शिकायत किया गया लेकिन इसकी सुनवाई नहीं हुई।
प्रेम शंकर मिश्र का कहना है यदि तो टोटी नाली के किनारे लगा दी गई है। दूसरे टोटी के आस पास गंदगी का अंबार लगा रहता है। इस लिए टोटी से पानी पीने का जी नहीं करता। बजबजाती नाली से निकल कर आ रही पाइप में से पानी के रास्ते कीड़ा आता है।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पृथ्वी नाथ गुप्त का कहना है पेय जल की नगर में व्यवस्था किया गया है। यदि कही कोई दिक्कत आती है तो उसकी शिकायत दर्ज कराएं। समस्या का समाधान होगा।