विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश के विकास में खर्च हो कालाधन

By Edited By:
Published: Sun, 16 Nov 2014 10:39 PM (IST)

कुशीनगर: विदेश में जमा काले धन को अपने देश लाया जाए और उसका प्रयोग गांवों के विकास पर हो। इसके पहले

News Article Hero Image

कुशीनगर: विदेश में जमा काले धन को अपने देश लाया जाए और उसका प्रयोग गांवों के विकास पर हो। इसके पहले इसमें शामिल रहने वाले लोगों के नाम जाहिर किए जाएं। गन्ना मूल्य में वृद्धि न करके प्रदेश सरकार ने किसानों को धोखा दिया है। किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। इसके लिए गांव स्तर पर लोगों में जागरुकता पैदा कर उन्हें उनके अधिकारों के बारे में बताया जाएगा।

यह बातें रविवार को रामकोला क्षेत्र के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश यादव ने कही। उन्होंने कहा कि जनता पूरी तरह से अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। प्रदेश में कानून राज खत्म हो चुका है। हत्या, डकैती, बलात्कार और फिरौती की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और महंगाई मुक्त प्रशासन का ढिढोंरा पीटने वाली सरकारें हर मोर्चे पर विफल हैं। ग्रामीण मूलभूत समस्याओं को लेकर परेशान है। इसे कोई सुनने वाला नहीं है। क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग के हितों के लिए लड़ाई एकजुट और एक मंच से की जाएगी।