यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एइएस के दो मरीज भर्ती

महराजगंज:
जिला संयुक्त अस्पताल में शनिवार को संभावित एइएस के दो मरीज को इलाज के लिए भर्ती किया गया। जबकि चार मरीजों का पहले से आइसीयू में इलाज चल रहा है।
इस वर्ष अब तक जिला संयुक्त अस्पताल में एइएस से पीड़ित 17 मरीजों को इलाज के लिए भर्ती किया जा चुका है। जिनमें से एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दो मरीजों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। जनपद से अब तक मेडिकल कालेज व जिला अस्पताल में एइएस के 48 मरीजों को इलाज के लिए भर्ती किया जा चुका है जिनमें से इलाज के दौरान 13 मरीजों की मौत हो चुकी है। मेडिकल कालेज व जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या से साबित हो रहा है कि इस वर्ष भी इंसेफेलाइटिस पर जंग जीतने का शासन व प्रशासन का दावा विफल हो रहा है। इंसेफेलाइटिस पर अंकुश लगाने के लिए किए गए अब तक के सभी प्रयासों पर इंसेफेलाइटिस हावी हो गया।
