विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिला अस्पताल में भी होगी इंसेफेलाइटिस व डेंगू की जांच

By Edited By:
Published: Fri, 24 Jan 2014 08:31 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2014 08:32 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, महराजगंज:

अब इस क्षेत्र के इंसेफेलाइटिस व डेंगू मरीजों के जांच के लिए गोरखपुर नहीं जाना पड़ेगा। इसकी जांच की सुविधा अब जिला अस्पताल में ही हो गई है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में इंसेफेलाइटिस व डेंगू जांच करने वाली मशीन एलाइजा रिडर लगा दिया गया। लखनऊ से आए इंजीनियर सुधांशु श्रीवास्तव ने पैथालाजी विभाग में मशीन को लगा कर चेक किया। इसके साथ ही अस्पताल में तैनात लैब टेक्निशियन को मशीन चलाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।

जिला अस्पताल में इंसेफेलाइटिस व डेंगू बीमारी के जांच की सुविधा न होने से इलाज के लिए आए मरीजों का सीरम जांच के लिए गोरखपुर भेजा देता था। वहां से जांच रिपोर्ट आने में पंद्रह दिन से एक माह का समय लग जाता था। जांच रिपोर्ट देरी से आने पर चिकित्सकों के सामने इलाज में परेशानी का सामना करना पड़ता था। एलाइजा रिडर मशीन लग जाने से जांच कर उसी दिन इंसेफेलाइटिस या डेंगू की पुष्टि हो जाने पर मरीज का तुरंत सही इलाज शुरू हो जाएगा। मरीज का समय से इलाज शुरू हो जाने से बीमारी से होने वाली मौतों की संख्या में काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। एलाइजा रिडर मशीन चलाने के लिए पैथालाजी विभाग के लैब टेक्निशियन चंद्रशेन मिश्र, सुधीर त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी, गौरीशंकर त्रिपाठी ने प्रशिक्षण लिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर