यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
संदिग्ध परिस्थिति में फिर सारस की मौत

जागरण संवाददाता, महराजगंज: शुक्रवार की सुबह स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरपाती के निकट पोखरी के बगल में दुर्लभ प्रजाति का एक सारस पक्षी मरा पाया गया। इस प्रकार सारस पक्षी के मरने वालों की संख्या दो पहुंच गई है। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी इसे लेकर पीएम के लिए पनियरा भेजा है।
इस इलाके में दुर्लभ प्रजाति के चार सारस रहते हैं, जिनमें से एक बुधवार की सुबह मरे पाए गए सारस को पीएम के लिए भेजा गया। शुक्रवार की सुबह उक्त सारस को मरा देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। डीएफओ के निर्देश पर वन क्षेत्राधिकारी रामकिशुन मौके पर पहुंचे, जिसे बोरे में पैक कराते हुए पनियरा ले गए। बताया गया कि सारस की मौत कैसे हुई, इसके बारे में पीएम रिपोर्ट से स्पष्ट हो सकेगा। इस नाते पीएम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण की जांच की जा रही है। अगर किसी की संलिप्तता पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
