विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफेलाइटिस प्रभावित गांव में नहीं पहुंची स्वास्थ्य टीम

By Edited By:
Published: Sun, 13 Oct 2013 09:32 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2013 09:35 PM (IST)

News Article Hero Image

-मामला गंभीर, होगी कार्रवाई :सीएमओ

जागरण संवाददाता, महराजगंज : इंसेफेलाइटिस से मरी डेढ़ वर्षीय शमीना पुत्री आलम के राम नगर स्थित गांव में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की टीम अब तक नहीं पहुंची।

इस बालिका की मौत बीते सात अक्टूबर को मेडिकल कालेज में हुई थी। प्रभारी चिकित्साधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि बालिका के मरने की सूचना दस अक्टूबर को मिली। तब से अब तक लगातार अवकाश होने के कारण चिकित्सकीय टीम नहीं जा पायी। उधर सी.एम.ओ.डा. ए.के. श्रीवास्तव ने कहा कि चिकित्सकीय टीम का गांव न जाना गंभीर बात है। क्योंकि महापर्व के मद्देनजर डीएम ने सभी के अवकाश निरस्त कर दिए हैं, ऐसे में यह कहना कि छुट्टी के कारण चिकित्सक नहीं गए गंभीर बात है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े इस मामले में प्रभारी चिकित्साधिकारी से जवाब-तलब होगा। मामला गंभीर है, इसकी जांच करायी जाएगी। उधर मृत बालिका के पिता आलम ने बताया कि प्रभारी चिकित्साधिकारी को सारी सूचना व मृत प्रमाणपत्र दिखाया था और उन्होंने तुरंत टीम भेजने का भरोसा भी दिलाया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर