विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'यश' व 'पद्म' से अलंकृत पाएंगे 50 हजार मासिक पेंशन

By Nawal MishraEdited By:
Published: Tue, 20 Oct 2015 09:01 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2015 09:05 PM (IST)

यश भारती व भारत सरकार के 'पद्म' पुरस्कार से अलंकृत व्यक्तियों को प्रदेश सरकार ने एक और तोहफा दिया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। यश भारती व भारत सरकार के 'पद्म' पुरस्कार से अलंकृत व्यक्तियों को प्रदेश सरकार ने एक और तोहफा दिया है। यश भारती व पद्म पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों को अब सपा सरकार प्रति माह 50 हजार रुपये बतौर पेंशन देगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह घोषणा करते हुए कहा कि इस बाबत मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में निर्णय किया गया और नियमावली को मंजूरी देते हुए व्यवस्था की गई कि पेशन जीवन पर्यंत मिलेगी। वे सभी पेंशन के पात्र होंगे जिनकी कर्म व जन्म भूमि उत्तर प्रदेश होगी। नियमावली में संशोधन के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है। यह पूछे जाने पर कि इन दिनों कई साहित्यकार सम्मान लौटा रहे हैं, मुख्यमंत्री ने पहले तो सवाल को टालने की कोशिश की लेकिन फिर बोले कि समाजवादी सरकार में ऐसा कोई नहीं करेगा।