Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुलायम के घर पर मैराथन बैठक के बाद सुलझा यादव परिवार विवाद

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Mon, 22 Aug 2016 09:57 PM (IST)

    मुलायम सिंह यादव के आवास पर आज सबसे पहले प्रोफेसर राम गोपाल पहुंचे थे। मैराथन बैठक में इसके बाद कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी शामिल हो गये।

    Hero Image

    लखनऊ (वेब डेस्क)। समाजवादी पार्टी के मुखिया के परिवार का विवाद आज पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के घर पर चली बैठक में सुलझ गया। मैराथन बैठक में शामिल होने नई दिल्ली से पार्टी के थिंक टैंक माने जाने वाले प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी पहुंचे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुलायम सिंह यादव के आवास पर आज सबसे पहले प्रोफेसर राम गोपाल पहुंचे थे। मैराथन बैठक में इसके बाद कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी शामिल हो गये।

    विधानसभा चुनाव से पहले सपा के अंतर्कलह से उत्तर प्रदेश में सियासी उबाल

    सबसे अंत में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पहुंचे। मैराथन बैठक बाद सीएम अखिलेश व मंत्री शिवपाल यादव सबसे पहले बाहर निकले।

    सीएम अखिलेश तथा शिवपाल के बीच करीब 45 मिनट वार्ता

    इसके बाद भी प्रो. रामगोपाल यादव और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के बीच घंटों तक वार्ता चलती रही। पारिवारिक सूत्रों के हवाले से अब यादव परिवार के बीच का आपसी विवाद सुलझ गया है।