विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कन्नौज में जगह-जगह उपद्रव के बाद अघोषित कर्फ्यू, 12 गिरफ्तार

By Ashish MishraEdited By:
Published: Mon, 06 Jul 2015 10:20 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2015 10:08 PM (IST)

दुकान खाली कराने को लेकर विवाद के बाद सांप्रदायिक संघर्ष का दौर आज थमा नजर आया। हालांकि कुछ जगह तोडफ़ोड़, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। दुकान खाली कराने को लेकर विवाद के बाद सांप्रदायिक संघर्ष का दौर आज थमा नजर आया। हालांकि कुछ जगह तोडफ़ोड़, आगजनी और फायरिंग की घटनाएं हुईं। शहर के चप्पे चप्पे में पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है। हालात अघोषित कर्फ्यू जैसे हैं। बाजार व स्कूल-कॉलेज नहीं खुले। पुलिस ने रात में ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया समेत दोनों पक्षों के 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तीन मुकदमे दर्ज हुए हैं, जिसमें भाजयुमो नगर अध्यक्ष छोटू यादव समेत 12 नामजद व 100 से अधिक अज्ञात हैं।

उल्लेखनीय है कि रविवार को गोली लगने से अकील अहमद की मौत हो गई और कई घायल हुए थे। पुलिस से भी संघर्ष हुआ था। कई वाहनों में आग लगा दी गई थी। सोमवार सुबह से ही पूरे शहर में दहशत का माहौल रहा। पुलिस की तैनाती के बाद भी जगह-जगह उपद्रवी डटे रहे। मारपीट की छिटपुट घटनाओं को अंजाम भी दिया। बाइक से जा रहे राशिद कुछ उपद्रवियों ने लाठी-डंडों से पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने उसको बचाया। दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

उपद्रवियों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

पुलिस महानिरीक्षक कानपुर जोन आशुतोष पांडेय, पुलिस उपमहानिरीक्षक नीलाब्जा चौधरी कन्नौज पहुंचे। उन्होंने जिला अस्पताल में मृतक के परिवार को ढांढस बंधाते हुए दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसके बाद कोतवाली में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के साथ हालात निपटने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। मंडलायुक्त कानपुर इफ्तिखारुद्दीन भी पहुंचे। उन्होंने उपद्रवियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने माहौल सुधारने के लिए शहर के सात मुख्य स्थलों पर विशेष निगरानी लगाई है। शांति व्यवस्था के लिए 13 मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है।

प्रतापगढ़ आगजनी में 14 गिरफ्तार

प्रतापगढ़ के लालगंज के गाबी महुआवन गांव में रविवार को हुई आगजनी, लूटपाट में 40-50 अज्ञात के खिलाफ बलवा, लूट व आगजनी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं प्रतापगढ़ के बहुचरा गांव के लोगों ने रविवार दोपहर में गाबी महुआवन गांव में धावा कर पुलिस पर पथराव करते हुए आधा दर्जन घरों को फूंक दिया और लूटपाट की थी। एक दिन पहले गांव में फायङ्क्षरग के बाद तनाव के तैनात कोतवाल सभाजीत मिश्र ने 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। गिरफ्तार लोगों में मनोज ङ्क्षसह सिपाही है और वह अमेठी के संग्रामपुर थाने में तैनात है। उसे वहीं से गिरफ्तार किया गया। फौजी चंदन ङ्क्षसह की तैनाती इलाहाबाद में है। वह छुट्टी पर था। शंकर ङ्क्षसह रिटायर्ड फौजी और पप्पू सरोज गांव का चौकीदार है। नाबालिग छात्र और स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण चंदन ङ्क्षसह को कोतवाली से ही जमानत पर छोड़ दिया गया। अन्य 12 लोगों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। सोमवार को कमिश्नर ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीडि़त परिवारों से बातचीत की।