यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अवकाश के बाद खजाने की खोज शुरू
लखनऊ। उन्नाव के डौडिया खेड़ा में राजा राव रामबख्श के किले में दिवाली के दो दिन के अवकाश के

लखनऊ। उन्नाव के डौडिया खेड़ा में राजा राव रामबख्श के किले में दिवाली के दो दिन के अवकाश के बाद फिर से खजाने की खोज शुरू हो गई है। आज सुबह से फिर से खुदाई का खाम तेज गति से शुरू हो गया। इस बीच कल संत शोभन सरकार ने मीडिया से वार्ता के दौरान कुछ शर्तें रखीं। आज ओम बाबा ने कहा कि अधिकारियों ने उनकी मांगे मान लेने के संकेत दिए हैं।
शोभन सरकार ने कल मीडिया से वार्ता में कहा कि अब आधुनिक विज्ञान और अध्यात्म की परीक्षा का वक्त है। उन्होंने कहा कि एक हजार ट न सोना तभी मिलेगा जब सरकार उसे राजा के वंशजों में बंटवाएं और फिर रिजर्व बैंक के सुपुर्द हो, खजाने को म्यूजियम में रखने से देश का भला नहीं होने वाला।
उन्होंने कहा कि एएसआई खोदाई बंद करे तो मीडिया, सोना और अधिकारियों की मौजूदगी में सोना दो घंटे में निकाल देंगे। ऐसा न होने पर उनको दोषी न ठहराया जाए।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
