यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गोरखपुर मेडिकल कालेज में आज फिर सात की मौत प्रशासन छिपाने में जुटा !
सुबह से दोपहर तक सात और मौत होने की चर्चा है लेकिन इसकी वजह को लेकर असमंजस बरकरार है। मेडिकल ...और पढ़ें

गोरखपुर (जेएनएन)। मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से मौत का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार दोपहर को आदसीयू व ट्रामा सेंटर में ऑक्सीजन का प्रेशर काफी लो हो गया। सुबह से दोपहर तक सात और मौत होने की चर्चा है लेकिन इसकी वजह को लेकर असमंजस बरकरार है। मेडिकल कालेज प्रशासन मौत को सामान्य बता रहा है तो परिजन मौत कल ही होने की बात कह रहे हैं।
फिलहाल मेडिकल कालेज में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। स्वास्थ्यमंत्री और चिकित्सा शिक्षा मंत्री कालेज प्रशाशन के साथ बैठक कर रहे हैं। पूरे मेडिकल कालेज में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल शाम तक मेडिकल कालेज आ सकता है।
यह भी पढ़ें: गोरखपुर में 48 मौत के बाद आज पहुंचा ऑक्सीजन सिलेंडर
बाबा राघवदास मेडिकल कालेज में आक्सीजन ठप होने से हुई मौतों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री से इस्तीफस देने और ज्जिमेदारों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जगह-जगह पुतला फूंके जा रहे हैं। मेडिकल कालेज में भी प्रदर्शन शुरू हो गया है। सपा छात्रसभा ने विश्वविद्यालय गेट पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। शहर के काली मंदिर तिराहे पर भी मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया। मेडिकल कालेज में सपाइयों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें: गोरखपुर में आॅक्सीजन सप्लाई ठप होने से 48 मरीजों की मौत, मचा कोहराम
नेताओं ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन से मासूमों की मौत हो रही है और प्रदेश सरकार खामोश बैठी हुई है। अभी तक किसी जिम्मेदार पर कार्रवाई नहीं की गई है। मेडिकल कालेज के जिम्म्ेदारों को बवाने का कार्य किया जा रहा है। सपाइयों ने मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा देने की मांग की है।
