विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज रात से महंगा हो जाएगा एसी बस का सफर

By Ashish MishraEdited By:
Published: Fri, 30 Jun 2017 01:38 PM (IST)

परिवहन निगम ने पहले ही इसका आकलन करते हुए वातानुकूलित बसों के किराए पर पांच फीसद जीएसटी लगाने की तैयारी ...और पढ़ें

आज रात से महंगा हो जाएगा एसी बस का सफर
आज रात से महंगा हो जाएगा एसी बस का सफर

लखनऊ (जेएनएन)। जीएसटी लागू होने पर क्या सस्ता और क्या महंगा होगा, यह तो जुलाई में धीरे-धीरे सामने आएगा लेकिन, परिवहन निगम ने पहले ही इसका आकलन करते हुए वातानुकूलित बसों के किराए पर पांच फीसद जीएसटी लगाने की तैयारी कर ली है। बढ़ी दरें शनिवार मध्यरात्रि से लागू हो जाएंगी।


परिवहन अधिकारियों ने बताया कि पांच फीसद की दर से एसी बस किराए पर जीएसटी लगाने से लखनऊ से दिल्ली तक का किराया 1497 रुपये से बढ़कर 1572 रुपये हो जाएगा। इसी तरह लखनऊ से देहरादून का किराया 1660 से बढ़कर 1749 रुपये, वाराणसी का किराया 802 से बढ़कर 842 रुपये, गोरखपुर का किराया 785 से बढ़कर 820 रुपये, इलाहाबाद का किराया 526 से बढ़कर 551 रुपये और लखनऊ से आगरा का किराया 1004 रुपये से बढ़कर 1054 रुपये हो जाएगा।