विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीतापुर में महिला से दुराचार करने वाला तांत्रिक गिरफ्तार

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sun, 16 Jul 2017 06:19 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jul 2017 07:22 PM (IST)

सीतापुर और फर्रुखाबाद में दुष्कर्म करने वालों को पुलिस ने दबोच लिया। सीतापुर में तो आरोपी तंत्रमंत्र में महिलाओं को उलझाकर शिकार बनाता था।

सीतापुर में महिला से दुराचार करने वाला तांत्रिक गिरफ्तार
सीतापुर में महिला से दुराचार करने वाला तांत्रिक गिरफ्तार

लखनऊ (जेएनएन)। सीतापुर और फर्रुखाबाद में महिलाओं से दुष्कर्म करने वालों को पुलिस ने आज दबोच लिया। सीतापुर में तो आरोपी तंत्रमंत्र के बहाने महिलाओं को जाल में उलझाकर शिकार बनाता था। फर्रुखाबाद में नित्यक्रिया के लिए खेत गई महिला के साथ गांव में रिश्तेदारी में आए युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

दुष्कर्मी तांत्रिक दबोचा गया

गौरतलब है कि सीतापुर के थानगांव के खनुवापुर निवासी मुन्नू लाल पुत्र रामलाल स्वयं को तांत्रिक बताता है। तीन दिन पूर्व मुन्नू लाल ने तंत्र-मंत्र से भूत बाधा दूर कराने आई एक महिला के साथ दुराचार किया था। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। रविवार को एसआइ हरबीर सिंह ने मय हमराही पुलिस बल मुखबिर की सूचना पर खनुवापुर गांव के बाहर से आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

खेत में महिला से दुष्कर्म

फर्रुखाबाद के राजेपुर क्षेत्र के गांव नगला केवल निवासी महिला खेत में गई थी। तभी गांव में रिश्तेदारी में आए मिथुन ने महिला को दबोच कर दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर आए ग्रामीणों को देख मिथुन भाग गया। महिला के ससुर ने थाने में जनपद शाहजहांपुर के कांठ क्षेत्र के गांव गैरतपुर निवासी मिथुन कठेरिया के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्रा ने जायजा लिया।