यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फिर डासना जेल भेजा जाएगा सुरेंद्र कोली
लखनऊ: निठारी कांड के नरपिशाच सुरेंद्र कोली को फिर से मेरठ की चौधरी चरण सिंह जेल स

लखनऊ: निठारी कांड के नरपिशाच सुरेंद्र कोली को फिर से मेरठ की चौधरी चरण सिंह जेल से गाजियाबाद की डासना जेल में शिफ्ट किया जाएगा। चार सितंबर को उसे डासना से यहां लाया गया था। उसकी फांसी 29 अक्टूबर तक टलने से जेल प्रशासन ने यह कदम उठाया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मोहम्मद हुसैन मुस्तफा रिजवी ने बताया कि, सुरेंद्र कोली को सुरक्षा के मद्देनजर वापस डासना जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जेल प्रशासन से लखनऊ में बात की गई है। उधर, कोली की फांसी टलने के बाद उसकी मां कुंती भी अपने गांव चली गई।
