यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एसएससी परीक्षा : बरेली व अलीगढ़ में पेपर आउट
लखनऊ। बरेली में आज एसएसी की परीक्षा में दूसरी पाली का प्रश्नपत्र लीक हो गया। बरेली के राजकीय

लखनऊ। एसएससी की आज सम्पन्न परीक्षा में बरेली व अलीगढ़ में मुन्ना भाई पकड़े गए हैं। यह लोग मोबाइल फोन की मदद से परीक्षा में नकल कर रहे थे। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
बरेली के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र से तीन परीक्षार्थियों को चारों सैट के हल सवालों के साथ कक्ष निरीक्षकों ने धर दबोचा। परीक्षार्थियों के खिलाफ थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। केंद्र प्रभारी ने आयोग को भी घटना की सूचना दे दी है। दूसरी पाली की परीक्षा शुरू होने के करीब बीस मिनट बाद कक्ष संख्या छह की प्रभारी कुसुम लता तथा रंजना जौहरी ने छात्रों की तलाशी ली तो हरियाणा के थाना झझर गांव बेरी के नवीन पुत्र राजेंद्र के पास से चारों सैट के सभी सवालों के हल किए गए उत्तर की फोटो स्टेट मिली। केंद्र प्रभारी और जीजीआईसी की प्रधानाचार्या अनुराधा शर्मा ने ओएमआर सीट से मिलान किया तो फोटो स्टेट पर सभी सवालों के जवाब टिक किए हुए मिले।
नवीन के साथ आए बागपत के थाना बड़ौत के गांव पंट्टी चौधरान निवासी परीक्षार्थी सुंदर पुत्र सत्यापाल व थाना बड़ौत के ही हिरनी गांव के दानवीर पुत्र जयपाल के पास से भी ऐसी ही कापी बरामद की गई। पर्चा लीक होने की खबर पर एडीएम सिटी आलोक कुमार, एसएससी से परीक्षा पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए आरके श्रीवास्तव और इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल समानिया कॉलेज पहुंच गए। पुलिस तीनों मुन्ना भाइयों को गिरफ्तार कर कोतवाली थाने ले आई। कल तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। केंद्र प्रभारी और जीजीआइसी की प्रधानाचार्य अनुराधा शर्मा ने एसएससी को भी पूरी घटना की रिपोर्ट भेज दी है।
अलीगढ़ में भी मोबाइल फोन से परीक्षा में नकल करते हुए एक को पकड़ा गया है। अलीगढ़ के बाबूलाल जैन इंटर कालेज में गाजियाबाद के मोदीनगर में आबिदपुर के राकेश सिंह को मोबाइल फोन की मदद से नकल करते पकड़ा गया। इसको दिल्ली से काल करके उत्तर बताया जा रहा था। केंद्र के प्रधानाचार्य ने सिसानी गेट थाना में इस प्रकरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस पड़ताल में जुटी है।ं
