विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौमी एकता दल व समाजवादी पार्टी में गठबंधन की नींव पड़ी

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 23 Aug 2016 03:34 PM (IST)Updated: Tue, 23 Aug 2016 05:43 PM (IST)

विधानमंडल के मानसून सत्र में आज विधान भवन में समाजवादी पार्टी के महासचिव तथा कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ (वेब डेस्क)। गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी ने विधान भवन में आज उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के साथ 45 मिनट तक भेंट की। मुख्तार अंसारी ने आज ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ भी मुलाकात की।

विधानमंडल के मानसून सत्र में आज विधान भवन में समाजवादी पार्टी के महासचिव तथा कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने मुख्तार अंसारी के साथ बंद कमरे में करीब 45 मिनट तक बात की।

अखिलेश अभी भी मुख्तार अंसारी पर चाचा के फैसले से सहमत नहीं

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी ने विधान भवन में वरिष्ठ मंत्री शिवपाल सिंह यादव से उनके कक्ष में मुलाक़ात की। इस मुलाकात के बाद मुख्तार अंसारी ने कहा वह अपने विधानसभा क्षेत्र में आई बाढ़ की समस्या को लेकर शिवपाल से मिले थे। इसके बाद उन्होंने कहा की वह कौमी एकता दल के समाजवादी पार्टी में विलय के सख्त खिलाफ हैं।

कौमी एकता दल पर समाजवादी संग्राम, सीएम-मुलायम से मिले शिवपाल

उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टिंयों के बीच गठबंधन के मैं सख्त खिलाफ हूं, लेकिन भविष्य में गठबंधन की संभावना ने मुख्तार अंसारी ने इन्कार नहीं किया। मुख्तार ने कहा कि समाजवादी पार्टी में विलय नहीं गठबंधन हो सकता है। इस बारे में गठबंधन पर फैसला अफजाल अंसारी और मुलायम सिंह यादव करेंगे।

गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल का सपा में विलय

मऊ के मोहम्मदाबाद के विधायक मुख्तार अंसारी इन दिनों आगरा की जेल में बंद हैं। वह विधानमंडल का मानसून सत्र होने के कारण इन दिनों लखनऊ में हैं। इससे पहले मुख्तार अंसारी ने विधानभवन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी मिले थे। अखिलेश ने आज विधानमंडल सत्र में अनुपूरक बजट पेश किया।