विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल पर देशद्रोह का मुकदमा करने वाले का स्वागत : साक्षी महाराज

By Nawal MishraEdited By:
Published: Fri, 19 Feb 2016 08:06 PM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2016 09:37 AM (IST)

देशद्रोहियों का साथ देने वाले भी देशद्रोह की परिधि में आते हैं। उनके विरुद्ध भी देशद्रोह के तहत ही कार्रवाई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। देशद्रोहियों का साथ देने वाले भी देशद्रोह की परिधि में आते हैं। उनके विरुद्ध भी देशद्रोह के तहत ही कार्रवाई होनी चाहिए। फिर चाहे केजरीवाल हों, डी राजा अथवा राहुल गांधी। जिस किसी ने भी राहुल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है, उसका स्वागत करता हूं। राहुल राष्ट्रद्रोह की बात कहेंगे तो राष्ट्र भक्त नहीं हो सकते। यह बात सांसद साक्षी महाराज ने आज उन्नाव संसदीय कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ वोट की राजनीति करते हैं। कांग्रेस ने इस देश में दलितों और मुसलमानों का बहुत शोषण किया है। दलित जागे और मायावती के नेतृत्व में इकट्ठा हो गए। मुसलमान उनसे टूट कर सपा में चला गया। मोदी ने कहा है कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाना है। मोदी जल्दी यह कर लेंगे। इसके बाद राहुल अपनी मम्मी सोनिया को लेकर इटली चले जाएं। अब हिन्दुस्तान में राहुल सोनिया के लिए कोई जगह नहीं बचेगी।