विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाईवे पर हादसे में बच्चों की मौत पर पथराव, पुलिस से झड़प

By Edited By:
Published: Wed, 04 Dec 2013 10:25 AM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2013 07:21 PM (IST)

लखनऊ। आगरा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर फिरोजाबाद के दबराई गांव के निकट एक ट्रक ने चा

News Article Hero Image

लखनऊ। फीरोजाबाद मुख्यालय दबरई के निकट एनएच 2 हाईवे पर एक हादसे के बाद बुधवार सुबह जमकरबवाल हुआ। सुबह बच्चों को स्कूल छोडऩे जा रहे अभिभावक की बाइक को ट्रक द्वारा रौंदने केबाद में ग्र्रामीणों का गुस्सा फूटा।

हादसे के बाद लगे जाम में आगरा-कानपुर हाइवे बंद हो गया। कई किमी. लंबी वाहनों की कतार लग गई। आगजनी की कोशिश भी की गयी। दबरई गाव के निवासी बृजेश कुमार सुबह बाइक पर बच्चोंको स्कूल छोडऩे जा रहे थे। यह बच्चे दबरई पर स्थित पं.मुरारीलाल गर्ल्स इंटर कॉलेज के छात्र है। दीवानी के सामने हाईवे को क्त्रॉस करते वक्त शिकोहाबाद की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में यूकेजी के छात्र शिवम एवं कक्षा 8 के छात्र मनीष(14 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। बृजेश एवं एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। लोगों ने वाहनों पर जमकर पथराव भी किया। एक ट्रक में आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने लोगों को रोक लिया। गुस्से में लोगों की पुलिस से भी झड़प हुई। गुस्साए लोगों ने दबरई पर लगे सपा के होर्डिंग्स भी फाड़ डाले। काग्र्रेस के होर्डिंग्स भी फाड़े गए। लोग सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर