विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुर्गा शक्ति बहाल हुई

By Edited By:
Published: Mon, 23 Sep 2013 01:22 AM (IST)

लखनऊ। मुख्यमंत्री से माफी मांगने के बाद निलंबित आइएएस अफसर दुर्गा शक्ति नागपाल को सेवा में बहाल क

News Article Hero Image

लखनऊ। मुख्यमंत्री से माफी मांगने के बाद निलंबित आइएएस अफसर दुर्गा शक्ति नागपाल को सेवा में बहाल कर दिया गया। वह राजस्व परिषद में योगदान आख्या देंगी लेकिन जल्द ही उनकी नयी तैनाती की उम्मीद है।

प्रदेश सरकार ने 26 जुलाई रात गौतमबुद्धनगर की एसडीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को निलंबित कर दिया था। उन पर एक मस्जिद की दीवार गिरवाने का आरोप था। निलंबन पर यूपी आइएएस एसोसिएशन और केंद्रीय एसोसिएशन ने तीखा विरोध जताया था। विपक्षी दलों ने इस कार्रवाई के पीछे खनन माफिया का हाथ होने का आरोप लगाकर सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया था। प्रकरण सुप्रीम कोर्ट तक गया। इस बीच निलंबित आइएएस दुर्गा शक्ति नागपाल ने 21 सितंबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की और कर्तव्य में लापरवाही के लिए माफी मांगी।

सूत्रों का कहना है कि इस मुलाकात के बाद प्रमुख सचिव (गृह) आरएम श्रीवास्तव ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट दी। फिर दुर्गा शक्ति नागपाल को बहाल करने का फैसला लिया गया। सूत्रों का कहना है कि बहाल की गयी आइएएस दुर्गा शक्ति नागपाल को जल्द ही नयी तैनाती दी जाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर