Move to Jagran APP

रैना-प्रियंका मिलाप: शादी लखनऊ में, रिसेप्शन दिल्ली में

जैसे-जैसे क्रिकेटर सुरेश रैना व प्रियंका चौधरी की शादी की तारीख नजदीक आ रही है। बागपत जिले वालों की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है। रैना-चौधरी लखनऊ में परिणय सूत्र में बंधेंगे जबकि रिसेप्शन दिल्ली में होगा। रिसेप्शन में प्रियंका गुलाबी रंग का लहंगा पहनेंगीं। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 22 Mar 2015 10:38 PM (IST)Updated: Sun, 22 Mar 2015 10:40 PM (IST)

लखनऊ। जैसे-जैसे क्रिकेटर सुरेश रैना व प्रियंका चौधरी की शादी की तारीख नजदीक आ रही है। बागपत जिले वालों की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है। रैना-चौधरी लखनऊ में परिणय सूत्र में बंधेंगे जबकि रिसेप्शन दिल्ली में होगा। रिसेप्शन में प्रियंका गुलाबी रंग का लहंगा पहनेंगीं। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में ही रैना व प्रियंका की शादी होगी। इससे पहले प्रियंका के छोटे भाई विवेक की शादी शामली के हाथी करौदा से होगी। शादी की तैयारी मेरठ के सुशांत सिटी में ही नहीं बल्कि, उनके पैतृक गांव में भी चल रही हैं। परिजनों के मुताबिक, रैना व प्रियंका की शादी लखनऊ में होगी। अगले दिन दिल्ली के पांच सितारा होटल में रिसेप्शन होगा। रोका रस्म में प्रियंका ने लाल जोड़ा पहना है। इसके अलावा शादी का कार्ड भी उपलब्ध कराया गया है। हालांकि इसमें शादी की तिथि नहीं हैं। वेन्यू भी लखनऊ व दिल्ली दिया गया है। परिवार के जयप्रकाश बताते हैं, शादी के बाद प्रियंका व रैना गांव में आ सकते हैं। प्रियंका के पिता तेजपाल की बंद पड़ी हवेली की सफाई कराकर उसमें दीया जलाया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.