Move to Jagran APP

कानपुर में दुष्कर्म के बाद गर्भवती महिला को जिंदा फूंका

कानपुर के पनकी में दिन दहाड़े घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने के बाद जिंदा फूंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। घटना दोपहर करीब दो बजे की है।

By Ashish MishraEdited By: Published: Tue, 23 Feb 2016 12:47 PM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2016 02:11 PM (IST)

लखनऊ। कानपुर के पनकी में दिन दहाड़े घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने के बाद जिंदा फूंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। घटना दोपहर करीब दो बजे की है।

पनकी गोपालपुर निवासी किसान रहीम बक्स सोमवार सुबह भौंती स्थित बैंक जबकि उनकी पत्नी जेबुल व बेटा जुल्फकार खेत पर गये थे। पड़ोसियों ने खेत पर पहुंचकर जुल्फिकार को सूचना दी कि उसकी पत्नी सन्नो (30) को पड़ोसी बृज किशोर ने फूंक दिया है और वह गंभीर हालत में है। जुल्फिकार के मुताबिक वह घर पहुंचा तो सन्नो गंभीर रूप से झुलसी थी। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सन्नो ने बताया कि बृजकिशोर दोपहर घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत की धमकी दी तो केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। हालत अधिक खराब होने से सन्नो को परिजन हैलट ले आए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सन्नो दो माह के गर्भ से थी। सूचना मिलते ही सीओ कल्याणपुर राजेश सिंह पनकी पुलिस संग मौके पर गये। एसओ आशीष मिश्र ने बताया कि बृजकिशोर पर हत्या और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। गांव में दबिश दी, लेकिन वह फरार था। पनकी पुलिस दिन भर दुष्कर्म के बाद महिला को जिंदा फूंकने की घटना को छिपाती रही। मामला एसएसपी शलभ माथुर के संज्ञान में आने पर पुलिस हरकत में आई। बताते चले कि सीओ कल्याणपुर व एसओ पनकी घटना को छिपाने के साथ ही महिला और आरोपी के बीच प्रेम प्रसंग की बात कहते रहे। उनका कहना था कि दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लेने के बाद महिला ने आत्मदाह कर ली, जबकि परिजन शुरु से ही दुष्कर्म के बाद महिला को जलाने की बात कह रहे थे। रात में महिला की मौत होने के बाद पुलिस हरकत में आई।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.