विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ-मुंबई नई एसी एक्सप्रेस आठ अप्रैल से

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Thu, 23 Mar 2017 10:44 AM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 10:49 AM (IST)

ट्रेन नंबर 22121 एसी एक्सप्रेस आठ अप्रैल से प्रत्येक शनिवार दोपहर 2:20 बजे एलटीटी से चलकर रविवार दोपहर 1:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

लखनऊ-मुंबई नई एसी एक्सप्रेस आठ अप्रैल से
लखनऊ-मुंबई नई एसी एक्सप्रेस आठ अप्रैल से

लखनऊ (जागरण संवाददाता)। होली के ठीक बाद रेलवे ने शहरवासियों को मुंबई के लिए नई एसी स्पेशल ट्रेन का तोहफा दे दिया। लखनऊ से मुंबई एलटीटी के लिए एसी एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी। इस ट्रेन को पिछले दो साल से एसी तत्काल स्पेशल के रूप में चलाया जा रहा था, जिससे यात्रियों को तत्काल का किराया देकर सफर करना पड़ रहा था। ट्रेन का आरक्षण 24 मार्च की सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा।

ट्रेन नंबर 22121 एसी एक्सप्रेस आठ अप्रैल से प्रत्येक शनिवार दोपहर 2:20 बजे एलटीटी से चलकर ठाणो, कल्याण, नासिक, जलगांव, भुसावल, हबीबगंज, झांसी, उरई और कानपुर होते हुए रविवार दोपहर 1:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन 22122 एसी एक्सप्रेस नौ अप्रैल से प्रत्येक रविवार को लखनऊ से शाम 4:20 बजे चलकर अगले दिन शाम 5:30 बजे एलटीटी पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें: तीन घंटे विलंब से पहुंची ट्रेन

इस ट्रेन में एसी थर्ड की 11, एसी सेकेंड की चार, एसी फस्र्ट और एसी सेकेंड की कंपोजिट एक और एसी फर्स्ट की एक बोगी होगी। ट्रेन में रसोई यान की सुविधा भी होगी। कुल 20 लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) तकनीक बोगियों वाली इस ट्रेन में दो जनरेटर कार भी होंगी। जो गर्मी में एसी की कूलिंग को बनाए रखेंगी।

यह भी पढ़ें: नई रेलवे आरक्षण प्रणाली ‘विकल्प’ अप्रैल से होगी लागू, जानिए 10 बड़ी बातें