विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुलंदशहर में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या से बवाल

By Edited By:
Published: Wed, 18 Sep 2013 10:59 PM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2013 09:29 AM (IST)

लखनऊ। एक दिन पहले मामा के साथ मेला देखने गई बच्ची का शव बुधवार को पेड़ पर लटकता मिलने

News Article Hero Image

लखनऊ। एक दिन पहले मामा के साथ मेला देखने गई बच्ची का शव बुधवार को पेड़ पर लटकता मिलने के बाद बुलंदशहर के जेवर में तनाव फैल गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद कस्बे को लोगों ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाम लगाकर बाजार बंद करा दिया। तनाव को देखते कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जेवर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की 11 वर्षीय भांजी उनके पास रहकर पढ़ती थी। मंगलवार शाम मामा के साथ महाकाली शोभा यात्रा देखने गई थी। दाऊ जी मंदिर के निकट पानी पीने बच्ची भीड़ में गुम हो गई। बुधवार सुबह लोगों ने बच्ची का शव मंदिर से करीब 300 मीटर दूर पेड़ पर लटका देखा। पुलिस ने शव परिजनों को बिना बताए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या की गई है और पुलिस ने उन्हें बिना बताए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुस्साए सैकड़ों लोग कोतवाली पहुंच गए। आठ बजे मुख्य चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आलाधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। इस दौरान लोगों ने बाजार बंद कर दिए। यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाम लगा दिया। लोगों ने कोतवाल को निलंबित करने और पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की। एसपी देहात ने तीन दिन के अंदर केस खोलने और आरोपियों को सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं एसडीएम ने विवेकाधीन राहत कोष से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग सड़कों से हटे। उधर, मृतका के मामा ने दुष्कर्म के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर