विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि समारोह में साथ-साथ मुलायम व अखिलेश, नहीं आए शिवपाल

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Thu, 12 Oct 2017 11:20 AM (IST)Updated: Thu, 12 Oct 2017 04:21 PM (IST)

डॉ. राम मनोहर लोहिया की 50वीं पुण्यतिथि पर आज लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में मुलायम सिंह के साथ अखिलेश यादव ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि समारोह में साथ-साथ मुलायम व अखिलेश, नहीं आए शिवपाल
डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि समारोह में साथ-साथ मुलायम व अखिलेश, नहीं आए शिवपाल

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी परिवार में लंबे समय से चली आ रही रार अब समाप्त होने की राह पर है। आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव डॉ. राम मनोहर लोहिया के पुण्य तिथि समारोह में एक साथ पहुंचे। 

देश की राजनीति को समाजवाद से परिचित कराने वाले डॉ. राम मनोहर लोहिया की 50वीं पुण्यतिथि पर आज लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में मुलायम सिंह यादव के साथ अखिलेश यादव ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इसके साथ ही शहर में समाजवादी पार्टी के कार्यालय तथा लोहिया ट्रस्ट में भी आज आयोजन किया गया। समाजवाद के पुरोधा डॉ. राम मनोहर लोहिया की 50वीं पुण्यतिथि पर आज लखनऊ में पिता मुलायम सिंह यादव अपने पुत्र अखिलेश यादव के साथ डॉ. लोहिया की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे।

 

यह भी पढ़ें: भाजपा कार्यसमिति की बैठक में आज शिरकत करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा अखिलेश को हमारा आशीर्वाद है भारत को चीन से सावधान रहने की दी सलाह, बोले चीन धोखेबाज़ देश है।

साल भर बाद अखिलेश को मिला 'मुलायम' आशीर्वाद

डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर करीब 11 महीने बाद मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव एक साथ सार्वजनिक मंच पर दिखाई दिए। लोहिया पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुलायम सिंह यादव पहले पहुंचे। इसके बाद पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने सबसे पहले पिता मुलायम का आशीर्वाद लिया. अखिलेश ने पिता मुलायम के पैर छूए। मुलायम के लिए अखिलेश ने कहा कि नेताजी ने लोहिया पार्क में आकर हम सबको आशीर्वाद दिया।

 

परिवार में पड़ी दरार साफ़ देखने को मिली

इसके साथ ही लोहिया ट्रस्ट में भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। लोहिया पार्क में आयोजित समारोह में शिवपाल सिंह यादव नहीं पहुंचे थे। समाजवादी पार्टी के कार्यक्रमों में के बार फिर से मुलायम परिवार में पड़ी दरार साफ़ देखने को मिली। सपा ने जनेश्वर-लोहिया ट्रस्ट और लोहिया पार्क में सभाएं आयोजित की थी। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को जनेश्वर ट्रस्ट में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जाना था।

यह भी पढ़ें: अच्छी खबर: लखनऊ मेट्रो में जल्द होंगी 450 भर्तियां, खाका तैयार

अखिलेश यादव आखिरी समय में लोहिया पार्क पहुँच गए। जिसका कारण था कि, उस समय जनेश्वर ट्रस्ट में सपा नेता शिवपाल सिंह यादव मौजूद थे। शिवपाल सिंह और अखिलेश यादव के बीच पारिवारिक घमासान यूपी चुनाव के समय से शुरू हुआ था।