मोदी बताएं कब आएगा काला धन : दिग्विजय
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ¨सह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता
By Edited By: Published: Tue, 28 Oct 2014 09:23 PM (IST)Updated: Tue, 28 Oct 2014 09:23 PM (IST)
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ¨सह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को बताएं कि विदेश में जमा काला धन कब तक वापस आएगा। उन्होंने सौ दिन में काला धन देश में लाने का वादा किया था। अभी इस वादे के पूरा होने का इंतजार है। बाराबंकी में अपनी बेटी के घर आए दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि अच्छे दिन कब आएंगे। प्रियंका गांधी के राजनीति में आने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह उनका पारिवारिक मामला है। उन्होंने यहां अधिकारियों से बाढ़ व हुदहुद के प्रभाव से फसलों को नुकसान की जानकारी ली। किसानों से मेंथा की खेती के बारे में भी पूछा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें