विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जापान में ड्रम बजाने के सिवा मोदी ने कुछ नहीं किया

By Edited By:
Published: Tue, 09 Sep 2014 08:40 PM (IST)

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि सौ दिन में महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ने के

News Article Hero Image

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि सौ दिन में महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ने के अलावा नरेंद्र मोदी सरकार की कुछ उपलब्धि नहीं है। मोदी ने जापान में ड्रम बजाने के अलावा कुछ नहीं किया।

बिजनौर में आज पत्रकारों से वार्ता में मिस्त्री ने कहा कि भाजपा के सौ दिन के कार्यकाल में देश में महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ा है। नरेंद्र मोदी सरकार अपने चुनावी वादों पर खरी नहीं उतरी। प्रधानमंत्री पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से बच रहे हैं और मीडिया के सामने नहीं आ रहे। उन्होंने कहा कि मोदी ने जापान में ड्रम बजाने के सिवाय कुछ नहीं किया। मुजफ्फरनगर दंगा भी भाजपा और सपा की साजिश से हुआ। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी राज्यसभा के 25 दिन के सत्र में बहुत कम समय उपस्थित रहे। यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार बन गई है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। सपा और भाजपा को एक सिक्के के दो पहलू बताया।