Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ड्रामे के अलावा कुछ नहीं कर रही मोदी सरकार : मायावती

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 03 Jan 2015 03:36 PM (IST)

    बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने आज नरेन्द्र मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया। लखनऊ में बसपा के मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में मायावती ने केंद्र सरकार को ड्रामेबाज सरकार बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। इसका छह माह का

    लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने आज नरेन्द्र मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया। लखनऊ में बसपा के मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में मायावती ने केंद्र सरकार को ड्रामेबाज सरकार बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। इसका छह माह का कार्यकाल तो सिर्फ छलावा ही साबित हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ड्रामा के अलावा और कुछ नहीं कर रही है। इस सरकार ने लोगों को अच्छे दिन का सपना दिखाया लेकिन सरकार सिर्फ चंद पूंजीपतियों के हाथ में खेल रही है। इसका कार्यकाल तो मनमोहन सरकार से भी बेकार है। देश में चारों ओर अराजकता है। सीमा भी जरा भी सुरक्षित नहीं है। सरकार सभी जनहित की योजनाओं पर लापरवाह है। सिर्फ झूठे वायदे कर राज्यों में सरकार बनाने का काम हो रहा है। जनता को धोखे में रखा जा रहा है। सरकार पूरी तरह से देश के पूंजीपतियों का ध्यान रख रही है। इनको लाभ देने के लिए सरकार कानून में भी बदलाव कर रही है।

    लंबे समय बाद लखनऊ लौटीं बसपा प्रमुख ने भाजपा पर जातिवादी पार्टी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हाल में ही एक ही जाति के दो लोगों को भारत रत्न दिया गया है। यह जातिवाद विचारधारा वाली पार्टी देश में सांप्रदायिक तनाव फैला रही है। इस सरकार के सात माह के कार्यकाल में दलित व पिछड़ों की उपेक्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि देश के दलित तथा पिछड़ों के लिए अपना पूरा जीवन लगा देने वाले बसपा के संस्थापक कांशीराम भारत रत्न मिलना चाहिए था, लेकिन भाजपा ने उनके नाम पर विचार ही नहीं किया। उन्होंने कहा कि केंद्र के साथ राज्य सरकार भी दलितों के सम्मानों में की अनदेखी कर रही है।

    मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार की देखरेख में सिर्फ आंतरिक ही नहीं देश की सीमा भी सुरक्षित नहीं है। भाजपा भी केंद्र में रही सभी सरकारों की तरह काम कर रही है। इससे देश की सीमा लगातार कमजोर होती जा रही है। इस सरकार के कार्यकाल में देश जरा भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम करने पर वाहवाही लूटी जा रही है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों की कमी के कारण सरकार ने इनके दाम कम किए हैं। सरकार को सात महीने से ज्यादा हो गए हैं लेकिन सरकार अपने वादें को पूरा करने में असफल रही है। अच्छे दिन आने के वादे सपने ही हैं। देश में कालाधन वापस लाने का वादा हवा साबित हुआ है। लोगों के अच्छे दिन का सपना चूर हो गया। सरकार हर मुद्दे पर फेल है। यह सरकार धन्नासेठ तथा पूंजीपतियों के इशारों पर चल रही है। मायावती ने संकेत दिया कि देश पर गुलामी का संकट गहरा गया है।

    इसके बाद मायावती के निशाने पर उत्तर प्रदेश सरकार रही। उन्होंने सूबे में धर्मांतरण को केंद्र तथा राज्य सरकार की मिलीभगत बताया। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत धर्म परिवर्तन का खेल खेला जा रहा है। यूपी सरकार इस पर मूकदर्शक बनी है। यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। बदायूं की घटना से यूपी शर्मसार हुआ है। उन्होंने कहा कि यूपी में अपराधी चरम सीमा पर पहुंच गए हैं। प्रदेश सरकार पहले ही दिन से कानून-व्यवस्था में फेल साबित हुई है। अपने करीब तीन वर्ष के कार्यकाल में सपा सरकार ने जनता को सिर्फ ठगा है। सरकार की हर कार्यशैली विफल रही है। सैफई महोत्सव में धन की बर्बादी हो रही है। जनता का करोड़ों रुपए सैफई महोत्सव में बर्बाद किया जा रहा है। नोएडा के भ्रष्ट इंजीनियर यादव सिंह के बारे में उन्होंने कहा कि उसको भ्रष्टाचार के मामले में जिसने क्लीन चिट दी उससे सवाल पूछा जाए। यूपी में ईमानदार अफसर परेशान हैं। यहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाये।

    comedy show banner