यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुलंदशहर में अपहरण के बाद नाबालिग से गैंग रेप
उत्तर प्रदेश की लचर पड़ी कानून-व्यवस्था का लाभ लेते हुए कल रात में एक नाबालिग लड़की को घर से अगवा ...और पढ़ें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की लचर पड़ी कानून-व्यवस्था का लाभ लेते हुए कल रात में एक नाबालिग लड़की को घर से अगवा कर उसके साथ गैंग रेप किया गया। मामला बुलंदहशर का है।
बुलंदशहर के अरिनया क्षेत्र के एक गांव में कल रात तीन युवकों ने एक नाबालिग लड़की का घर से अपहरण कर लिया। इसके बाद यह तीनों उस लड़की को सूनसान जगह पर ले गये। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने करीब 24 घंटे बाद पीडि़ता के परिवार के लोगों की शिकायत पर नाबालिग को एक आरोपी के घर से बरामद कर लिया। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीडि़ता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
